कानपुर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सुंदरता ख्याति हासिल कर चुका ग्रीनपार्क स्टेडियम अब पर्यावरण और प्रदूषण मुक्त परिसर की नजीर पेश करेगा। उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक स्टेडियम परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ परिसर में खाली पड़े स्थानों पर पौधे लगवाने का काम शुरू कर दिया।
स्टेडियम के अंदर वाहन ले जाना निषेध
अभी तक ग्रीन पार्क स्टेडियम के अंदर वाहनों का आना जाना जारी रहता था। क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर से मुख्य द्वार पर अब वाहनों को रोक दिया जाएगा। यह व्यवस्था खेल विभाग के साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कर्मचारी और पदाधिकारी तथा स्टेडियम में आने वाले हर किसी पर लागू होगी। इसके लिए विभाग की ओर से मुख्य द्वार पर पत्र भी चस्पा कर दिया गया है। क्षेत्र में कीड़ा विभाग की ओर से परिसर में रहने वालों के वाहन भी मुख्य द्वार पर ही खड़े करा दिया जाए ताकि किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश ना हो पाए। परिसर में रहने वाले एक पूर्व कर्मचारी के मुताबिक पहली बार ऐसा हुआ जब ग्रीन पार्क परिसर वाहनों से मुक्त और हरियाली युक्त होगा। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार योजनाएं बनी पर लागू ना हो पाए इस बार उम्मीद है कि योजना का सभी लोग पालन करेंगे और ग्रीन पर को स्वच्छ, सुंदर बनाएंगे। उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने बताया कि सबकी सहमति से ग्रीन पार्क के हित के कार्य किए जाएंगे। ताकि प्रदेश के अन्य स्टेडियमों के लिए ग्रीन पार्क एक नजीर बन सके।
परिसर में चल रहा है औषधि पार्क बनाने का काम
खेल के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम खिलाड़ियों को औषधि के ज्ञान से भी रूबरू कराएगा। बास्केटबॉल कोर्ट के पास खाली पड़ी जमीन का उपयोग विभाग द्वारा औषधीय पौधे लगाने के लिए किया जा रहा है। ताकि परिसर में खिलाड़ी खेल के साथ औषधि की भी जानकारी हासिल कर सकें। इसके लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग लगभग सारी तैयारियां कर ली है। उपनिदेशक खेल के मुताबिक औषधि पार्क में गिलोय, नीम, अश्वगंधा, पीपल, सहित लगभग 20 से ज्यादा लाभकारी पौधे लगाए जाएंगे।
Leave a Reply