तबलीगी जमात के दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने नरेला क्वारंटाइन सेंटर के एक कमरे के बाहर पॉटी कर दी थी। घटना 4 अप्रैल की बताई गई है। इन्हें 31 मार्च को वहां रखा गया था।
नई दिल्ली । तबलीगी जमात के लोग कैसे क्वारंटाइन सेंटर में मेडिकल स्टाफ को तंग कर रहे है इसका मामला सामने आया है। दिल्ली के नरेला स्थित क्वारंटाइन सेंटर की तरफ से एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जिसमें तबलीगी जमात के दो लोगों का नाम है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने स्टाफ को तंग करने के लिए उसी कमरे के सामने पॉटी कर दी, जिसमें उन्हें रखा गया था।
पुलिस एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 4 अप्रैल की है। जिन दो लोगों के खिलाफ शिकायत है वे दोनों तबलीगी जमात के दिल्ली कार्यक्रम में शामिल हुए थे। फिलहाल उन्हें नरेला सेंटर में रखा गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दोनों मेडिकल टीम की बात नहीं मान रहे हैं, जिससे सेंटर में मौजूद बाकी लोगों को भी खतरा है। शिकायत में दोनों के नाम भी दिए गए हैं।
The FIR also reads that the 2 people residing in that room have not been following the instruction of Health Dept/Govt, putting the life of people at risk and jeopardizing the entire containment measure. https://t.co/ywDcJwbzPx
— ANI (@ANI) April 7, 2020
शिकायत में कहा गया है कि 4 अप्रैल को सैनिटाइजेशन के दौरान स्टाफ ने बताया कि कुछ लोगों ने कमरा नंबर 212 के बाहर पॉटी कर दी है। FIR में कमरे में रहनेवाले दो शख्स का नाम है। इसमें मोहम्मद फहद (25 साल) और जहीर (18 साल) शामिल है। दोनों को बाराबंकी का बताया गया है। आगे लिखा है कि दोनों पर ही पॉटी करने का शक है, ये दोनों मेडिकल स्टाफ की सलाह भी नहीं मान रहे जिससे बाकियों को भी खतरा है।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की हरकत पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए इसे तालिबानी अपराध करार दिया है।
18 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित मरकज में तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें करीब 3000 लोग शामिल हुए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया से आए लोग भी शामिल थे। पिछले ही हफ्ते पता चला कि मरकज में लॉकडाउन के बावजूद हजारों लोग जमा हैं, जिसके बाद उन्हें निकालने की कवायद शुरू हुए। उसमें से करीब 2300 लोग निकाले गए। सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।
Leave a Reply