कौन सच्चा, सरकार या आंकड़े, जीडीपी ग्रोथ पहुची यहाँ सरकार के पहले 6 महीने में

कौन सच्चा, सरकार या आंकड़े, जीडीपी ग्रोथ पहुची यहाँ सरकार के पहले 6 महीने में

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के छह माह पूरे कर लिए हैं, इस दौरान भारत ‘अभूतपूर्व सुधार की गति’ का गवाह बना है। उन्होंने ट्वीट किया, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से एनडीए सरकार निरंतर भारत के विकास और 130 करोड़ लोगों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा, पिछले 6 महीने के दौरान विकास को रफ्तार देने, सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ाने और भारत की एकता को मजबूती देने के लिए तमाम फैसले लिए गए हैं। हम आने वाले समय में और भी ऐसे ही कदम उठाने वाले हैं ताकि एक समृद्ध और प्रगतिशील न्यू इंडिया का निर्माण हो सके।

पीएम मोदी के इस बयान से कम से कम एक बात साफ हो जाती है कि उन्हें देश की जमीनी हकीकत के बारे में जरा भी हवा नहीं है। कल ही (शुक्रवार को) देश के विकास को दर्शाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जो बताते हैं कि आर्थिक विकास की दर साढे 6 साल के निचले स्तर को छूती हुई 4.5 फीसदी पर पहुंच गई है।

पीएम ने दावा किया है कि 130 करोड़ लोगों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए नई ऊर्जा से काम कर रहे हैं, परनतु तीन साल पहले की नोटबंदी और बिना तैयारी के लागू जीएसटी ने आम भारतीयों को जीवन को मुसीबतों से भर दिया है। इसी का नतीजा है कि देश के कोर सेक्टर की ग्रोथ में 5.8 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *