लखनऊ, राजधानी में सुबह मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। पूरा शहर कोहरे की चादर में ढका सा नजर आया। ऐसे में दिसंबर के शुरुआती हफ्ते ने ठंड का अहसास कराया। हालांकि ऐसे मौसम में सांस रोगियों व बुजुर्गों काे बचाव करना होगा। पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएगी। उधर से आने वाली उत्तरी-प श्चिमी हवा ठंड का अहसास कराने लगी हैं।
शुक्रवार रात को छाया कोहरा सुबह तक नहीं छटा। ऐसे में शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी दिखी। गुरुवार काे राजधानी का तापमान 25. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सुबह-शाम कोहरा रहेगा। अभी बारिश के आसार नहीं हैं।
शहर की हवा ‘420’
बढ़ता प्रदूषण शहरवासियों के लिए आफत बनने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण के दावे हवा नजर आ रहे हैं। महीनों कागजों पर बनी रणनीति धरातल पर नहीं उतर पा रही है। लिहाजा, कानपुर में जहां एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) देश में सर्वाधिक 431 दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फर नगर में 422 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। ऐसे ही राजधानी में भी धुंध दिनभर छायी रही। लिहाजा, बुधवार को लखनऊ का एक्यूआइ जहां 371रहा, वहीं गुरुवार को 420 पहुंच गया। ऐसे में शहरवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सांस के रोगी बेहाल हो गए। वहीं दिल्ली का एक्यूआइ 341 रिकाॅर्ड किया गया। इसके अलावा आगरा का एक्यूआइ 331, बागपत का 352, बुलंदशहर का 373, गाजियाबाद का 377, ग्रेटर नोएडा का 358,नोएडा का 360, मेरठ का 345, मुरादाबाद का 363 दर्ज किया गया।
Leave a Reply