कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी में कोविड-19 सम्बन्धी बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयोजित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 28 सितम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज एल-1 कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी गेस्ट हाउस प्रातः 9 बजे पहुँचकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कोविड-19 के फैलाव को रोकने तथा पाये गये संक्रमित व्यक्तियों के उपचार आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में कहा कि कोविड-19 एल-1 चिकित्सालयों में किसी प्रकार की कमी न हो तथा कोविड-19 के जनपद में फैलाव को रोकने हेतु विशेष प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन टेस्टिंग किये जाये और प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सम्बन्धित अधिकारी तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *