[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । जिले में पटहेरवा बाजार में कोलकाता से भगा कर लायी गई युवती को कोलकाता पुलिस ने पटहेरवा पुलिस के सहयोग से बुधवार को बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपी के खिलाफ कोलकाता के तारकेश्वर थाने में अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
बुधवार की सुबह कोलकाता पुलिस की चार सदस्यीय टीम सर्विलांस के सहारे पटहेरवा बाजार में युवती के पिता के साथ पहुंची थी। कोलकाता के तारकेश्वर थाने के उपनिरीक्षक कल्याण घोष के नेतृत्व में कांस्टेबल सिराजुल इस्लाम, रामशंकर यादव व महिला कांस्टेबल जुमा माइटी पटहेरवा पहुंचे तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को उसके ठिकाने से युवती के साथ बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गये युवक के खिलाफ कोलकाता के तारकेश्वर थाने में अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपित युवक उस लड़की के साथ पटहेरवा के एक बेकरी कारखाने में कारीगर के रूप में कार्य करता था। पटहेरवा पुलिस ने उक्त बेकरी कारखाने के मालिक व किराये पर कमरा दिलाने वाले युवक को भी हिरासत में लिया है। कोलकाता के तारकेश्वर थाने के उपनिरीक्षक कल्याण घोष ने बताया कि आरोपित लड़की को कोलकाता से लेकर यहां बीस दिन से रह रहा था। सर्विलांस के सहारे आरोपित युवक तक पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपने साथ लेती गई।
Leave a Reply