कोरोना से हुई 27 साल के डॉक्टर की मौत, साथी डॉक्टरों ने जुटाए थे मदद के लिए 2 लाख रुपए

[object Promise]

नई दिल्ली:  कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटलाइन पर लड़ रहे दिल्ली के एक 27 साल के डॉक्टर की पिछले शनिवार की मौत हो गई. डॉक्टर जोगिंदर चौधरी कोविड मरीजों के लिए निर्धारित किए गए डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत थे। पिछले 27 जून को उनके कोरोना से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी, तबसे ही उनका इलाज़ चल रहा था। लगभग एक महीने की जंग के बाद डॉक्टर चौधरी से इस भयानक संक्रामक बीमारी से हार गए.

पहले उन्हें सरकारी अस्पताल लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी स्थिति खराब होने के बाद उन्हें श्री गंगाराम हॉस्पिटल ले जाया गया। यहाँ उनके इलाज़ के लिए उनके परिवार को 3.4 लाख का बिल थमाया गया। उनके इलाज़ के लिए बाबा साहेब डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 2.8 लाख की रक़म जुटाई. वहीं उनके किसान पिता ने अस्पताल प्रशासन को चिट्ठी लिखी। BSA डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस सम्बंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पत्र लिखा।  पिता कि चिट्ठी पाने के बाद हॉस्पिटल डॉक्टर जोगिंदर चौधरी के इलाज़ का पूरा ख़र्चा उठाने को तैयार हो गया।

डॉक्टर चौधरी मध्य प्रदेश के सिंगरौली के थे और पिछले साल नवंबर में ही उन्होंने अंबेडकर हॉस्पिटल के कैजुअल्टी डिपार्टमेंट को जॉइन किया था।

पिछले हफ्ते संविदा पर तैनात एक डॉक्टर 42 साल के डॉक्टर जावेद अली की भी कोरोनावायरस से मौत हो गई थी। वह दिल्ली सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन से जुड़े हुए थे। उनका लगभग तीन हफ्तों तक इलाज़ चला था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने उनके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा कि थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अप्रैल महीने में ही कोरोनावायरस से लड़ाई में जान गंवाने वाले हेल्थवर्कर्स के परिवारों को 1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *