कोरोना वायरस : बीते 24 घंटे में देश में 19,459 नए केस, साढ़े पांच लाख के करीब पंहुचा मरीजों का आंकड़ा

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को बीते 24 घंटों में 19,459 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद संक्रमण की कुल संख्या 5,48,318 हो गई। कोविड-19 से प्रभावित 213 देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,10,120 है, वहीं अब तक इससे 16,474 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 3,21,722 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। कोविड-19 के मरीजों में रिकवरी दर 58.56 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या 380 रही, जिसके बाद घातक वायरस से हुई मौतों की संख्या 16,475 हो गई।

नए 5493 मामलों के साथ महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य है, जहां कुल 7429 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं यहां कुल मामले 164626 है।

राष्ट्रीय राजधानी देश का दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है, यहां कुल 83,077 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 2,623 की मौत हो चुकी है, जबकि 52,607 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है, जहां 82,275 मामलें हैं, जिनमें से 1,079 की मृत्यु हो चुकी है, 45,537 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज दिया जा चुका है और और 35,659 सक्रिय मामले हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 31,320 मामले हैं, जबकि यहां 1,808 मौतें हो चुकी है, इसके बाद उत्तर प्रदेश (22,147), राजस्थान (17,271), मध्य प्रदेश (13,186), पश्चिम बंगाल (17,283), हरियाणा (13,829), कर्नाटक, (13,190), आंध्र प्रदेश शामिल हैं। प्रदेश (13,241) और तेलंगाना (14,419) है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *