कोरोना वायरस के संक्रमणके चलते इतिहास में पहली बार रेलवे ने रद्द कीं सारी ट्रेनें, सिर्फ मालगाड़ी चलेगी

[object Promise]

नई दिल्ली । कोरोना वायरस का प्रकोप कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इतिहास में पहली बार रेलवे ने कई दिनों के लिए ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेलवे ने 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। सिर्फ मालगाडी चलेगी। कोरोना से बचाने के लिए ये अभूतपूर्व कदम उठाया गया है। पीएम मोदी ने भी कल ट्वीट में इस बात का जिक्र किया था कि ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। उन्होंने लोगों से ये भी कहा था कि आखिर क्यों जा रहे हैं, जहां पर हैं वहीं पर रहिए।

ये भी साफ किया गया है कि जिन ट्रेनों ने आज यानी 22 मार्च को 4 बजे तक अपनी यात्रा शुरू कर दी है वह अपने गंतव्य तक पहुंचने तक चलेंगी। यानी ये उनका आखिरी फेरा होगा और इसके बाद वह 31 मार्च रात 12 बजे बाद ही चलेंगी। जिन यात्रियों ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है, उनके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।

रेलवे ने कहा है कि मालगाड़ियां चलती रहेंगी, ताकि देश के तमाम हिस्सों में जरूरी चीजों की आपूर्ति होती रहे और लोगों की किसी चीज की कमी ना हो। रद्द की गई ट्रेनों में जिन यात्रियों ने बुकिंग की थी वह 21 जून 2020 तक अपने पैसे रिफंड ले सकते हैं। यात्रियों को उनके टिकट के पैसे देने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रियों को कोई तकलीफ ना उठानी पड़े।

 

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 10 नए मामलों के सामने आने के बाद मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सर्विसेज को 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया गया था। रेलवे की ओर से जनता कर्फ्यू के बीच मुंबई में कुल 60 पर्सेंट लोकल ट्रेनों का संचालन ही हो रहा था, जिन्हें रविवार रात 12 बजे तक ही चलाया जाना था।

ट्रेन से लोगों के यात्रा करने पर पीएम मोदी ने भी चिंता जताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।

कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।

जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।

कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।

मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए। इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए, आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए।

दिल्ली मेट्रो भी है बंद
पीएम मोदी के आग्रह पर आज रविवार को दिल्ली मेट्रो भी बंद रखी गई थी। सोमवार को भी दिल्ली मेट्रो आंशिक तौर पर बंद रखी जाएगी। ये सब सोशल डिस्टैंसिंग के लिए किया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *