नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन की वजह से हजारों प्रवासी मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के पहले चरण के ऐलान के बाद से ही अंतरराज्यीय और रेल सेवाएं बंद कर दी गई थी। इसकी वजह से बड़ी संख्या में मजदूर पैदल ही अपने घरों को जाने से के लिए मजबूर हो गए थे। ऐसी संकट की घड़ी में सोनू सूद मजदूरों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से खाास अनुमति लेकर प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए कई बसों का इंतजाम करवाया। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के कई मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कराया था।
उन्होंने कहा, ये मेरे लिए एक बेहद भावुक सफर रहा है। सड़कों पर पैदल चलकर अपने घर जाते मजदूरों को देखकर मुझे बहुत कष्ट होता है। मैं तब तक उन्हें घर पहुंचाने में मदद करता रहूंगा जब तक आखिरी मजदूर अपने परिवार से न मिल जाए। 46 वर्षीय सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 पीपीई किट भी दान किया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई का अपना होटल स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए भी दिया है।
सोनू सूद रमजान के महीने में भिवंडी इलाके में हजारों गरीबों और प्रवासी मजदूरों को खाना भी खिला रहे हैं। उनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो नारियल फोड़कर मजदूरों को बस से विदा करते नजर आ रहे हैं। उनकी यह दरियादिली पूरे ट्विटर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाई हुई है। लोग उनकी तारीफ में पोस्ट कर रहे हैं, मीम्स और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन का तो पता नहीं मगर सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए वैक्सीन का काम किया है।
इस वक्त सोनू सूद सबसे अच्छे केंद्र और राज्य सरकार हैं। इतना ही नहीं, लोग उन्हें श्भगवानश् तक बता रहे हैं और महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी कर रहे हैं। मशहूर शेफ विकास खन्ना ने बी सोनू सूद के नेक कामों के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है और उनके सम्मान में एक डिश बनाई है। उन्हों ट्वीट किया, सोनू सूद, आप हमें रोज प्रेरित करते हैं। इस वक्त मैं आपके काम के सम्मान में कुछ बनाकर आपको खिला नहीं सकता लेकिन मैं अपनी एक नई डिश आपको भेज रहा हूं। इस डिश का नाम मैंने मोगा रखा है। सोनू सूद पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखते हैं।
Leave a Reply