[object Promise]
शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग। सूचना पर पहुंची पीआरवी वहां से वापस लौटी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम जिसकी वजह से आग पर नहीं पाया जा सका काबू।
कोतवाली क्षेत्र के मवई लाल गांव में गेहूं के खेतों में विद्युत लाइन की शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी । आग लगने से किसान सोबरन और रमखेलावन के खेतो मे खड़ी गेहूं की फसल जल रही है। खबर डाले जाने तक आग पर काबू नही पाया गया है। ग्रामीणों ने बताया है 11 हज़ार विधुत लाइन पर पंक्षियों के बैठने पर उठी चिंगारी से लगी है।
किसानों के अनुसार फायर ब्रिगेड तथा पीआरवी पुलिस को सूचना दे दी गई है । सूचना पर पीआरबी मौके पर आकर वापस लौट गई है तथा फायर ब्रिगेड की टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंच सकते हैं जिससे आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।
Leave a Reply