[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना तमकुही रोड मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर गांव के समीप एक पेंट के दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया। पेंट की यह दुकान आयोजक राकेश लाल श्रीवास्तव ने शुरू की है। इस मौके पर मंत्री श्री मौर्य ने कहा कि किसी भी धंधा या व्यवसाय में ग्राहकों के प्रति ईमानदारी जरूरी है। ग्राहकों की संतुष्टि ही व्यवसाय का आधार है। यूपी के बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि ग्राहकों को पूरी तरह से संतुष्ट किया जा सके।
उक्त पेंट की दुकान के उद्घाटन से पूर्व पुरोहित प्रदुमन दुबे ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा पाठ की। इस अवसर पर भाजपा विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा,ग्राम प्रधान लमकन,सुशील श्रीवास्तव,प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुशवाहा लछ्मीपुर,मोनी यादव,अजीत दुबे,हेमंत गुप्ता,अख्तर,बृजेश यादव, शिव जी गुप्ता,रवी श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव समेत विभिन्न विद्यालयों से जुड़े प्रधानाचार्य-प्रबंधक मौजूद रहे।
Leave a Reply