[object Promise]
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज बुधवार को यहां केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इसमें नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पर मोहर लगा दी गई। अब इस बिल को संसद में पेश किया जाएगा। इस बिल को सबसे पहले वर्ष 2016 में लोकसभा में पेश किया गया था, जिसके बाद इसे संसदीय कमेटी के हवाले कर दिया गया।
इस साल की शुरुआत में ये बिल लोकसभा में पास हो गया था लेकिन राज्यसभा में अटक गया था। हालांकि लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही बिल भी खत्म हो गया। यानी अब लोकसभा (निचला सदन) और राज्यसभा (ऊपरी सदन) दोनों जगह बिल को दोबारा पेश किया जाएगा।
Leave a Reply