कैट की भविष्यवाणी, आंकडा 300 के पार, बनेगी मोदी की सरकार …!

[object Promise]

नई दिल्ली। वर्तमान चुनाव के छठे मतदान के बाद अब लगभग यह निश्चित हो गया है की आगामी 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलना तय है और मोदी के नेतृत्व में देश में अगली सरकार बनेगी। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारियों और उन्होंने अपने ग्राहकों एवं अन्य लोगों से चुनाव में लोगों के ट्रेंड और विचारों के आधार पर हुए वोटिंग पैटर्न की समीक्षा करने के बाद यह फीडबैक दिया है।

जिसके आधार पर संभावित है की भाजपा 300 सीटों के करीब ले जायेगी वहीँ एनडीए के घटक दल भी 45 से 50 के बीच में सीट ले जाएंगेऔर 23 मई के बाद देश में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी।

इस बार देश भर के व्यापारियों ने कैट की अपील पर खुले मन से न केवल भाजपा एवं सहयोगी दलों को वोट दिया है बल्कि उनके समर्थन में एक बड़ा अभियान भी चलाया है ख़ास तौर पर व्यापारियों ने अपने कर्मचारियों और व्यापार से सम्बंधित अन्य लोगों को मोदी के नाम पर वोट देने के लिए प्रेरित किया है।

इन सब में महत्वपूर्ण बात यह भी है की व्यापारियों ने इस क्रम में अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से भी बातचीत करते हुए मोदी को वोट देने का आग्रह किया। देश में लगभग 7 करोड़ व्यापारी हैं जो लगभग 30 करोड़ लोगों को रोजगार देते हैं औ इस बार व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों ने एक मजबूत वोट बैंक के रूप में देश भर में मतदान किया है।

इस फीडबैक के आधार पर हुए आंकलन में भाजपा को यूपी में 50 से 60 के बीच, महाराष्ट्र में 22 से 25 पश्चिम बंगाल में 15 से 25, आसाम में 10, मध्यप्रदेश में 23, राजस्थान में 22, गुजरात में 23, पंजाब में 4, हरियाणा में 8, दिल्ली में 7, बिहार में 15, उत्तर पूर्व में 6 , छत्तीसगढ़ में 7, ओडिशा में 14 , झारखण्ड में 10 , तमिलनाडु में 4, कर्नाटकः में 20, जम्मू कश्मीर में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, केरल में 6 , गोवा में 2 , उत्तराखंड में 3, आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *