केरल HC : फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सबरीमाला मंदिर में अधिक श्रद्धालुओं की एंट्री का है मामला

[object Promise]

नई दिल्‍ली, केरल के मुख्‍य सचिव गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे। उन्‍होंने राज्‍य के हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ याचिका दर्ज कराई है। सबरीमाला मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं की संख्‍या को कम करने के बजाए बढ़ा दिया गया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि अब हर दिन 5000 लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

[object Promise]
केरल हाई कोर्ट (Kerala High Court) ने सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश की संख्‍या को सीमित करने के बजाए बढ़ाने का आदेश दिया था जिसके खिलाफ प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी ने सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज कराया है।

केरल के सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर प्रतिदिन की संख्या 2000-3000 से बढ़ाकर 5000 किए जाने के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में प्रशासनिक दिक्कतें और कोरोना महामारी का मुद्दा उठाया गया।

26 दिसंबर से शुरू होगा दर्शन

केरल में स्थित सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं को 26 दिसंबर से दर्शन करने के लिए उनके पास RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है। त्रावणकोर देवसोम बोर्ड आज शाम 6 बजे से सबरीमाला भक्तों के लिए वर्चुअल क्यू बुकिंग शुरू करेगा। एक दिन में कुल 5000 लोगों को मंदिर में जाने की अनुमति होगी।

महामारी के दौर में में पोस्ट विभाग ने केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) के ‘स्वामी प्रसादम’ को श्रद्धालुओं तक स्पीड पोस्ट के जरिए पहुंचाने का फैसला किया है। अब देशभर के श्रद्धालु प्रसाद की बुकिंग कर सकते हैं। मंदिर के स्वामी प्रसादम को पोस्टल विभाग के विस्तृत नेटवर्क के जरिए देश के कोने-कोने में श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *