केरल : संघ के ‘घर वापसी’ सेंटर से भागी लड़की

केरल : संघ के ‘घर वापसी’ सेंटर से भागी लड़की

 

 

केरल के थालासैरी की रहने वाली अशिता लक्ष्मी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के त्रिपुनिथुरा योग केंद्र पर ज्यादतियां करने का आरोप लगाया है. अशिता का कहना है कि ‘आरएसएस और हिंदू हेल्पलाइन कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे जबरदस्त योग केंद्र में लाया गया था. छह महीने तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया.’

अशिता का आरोप यह भी है कि योग प्रशिक्षण केंद्र केवल नाम का है लेकिन वहां असल में ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया जाता है. बहुत बेरहमी से लड़कियों को तेज़ संगीत बजाकर पीटा जाता है ताकि कोई उनकी आवाज़ भी न सुन सके. पिटाई या तो हाथ या बांस की छड़ी से होती थी और तरीके बहुत क्रूर थे .

हाईकोर्ट में जब हेबइज़ कॉर्पस पर विचार चल रहा था, तब अशिता को अपना बयान बदलने के लिए मजबूर किया गया था. अशिता की मानें तो उसे बार-बार धर्म के बारे में सलाह दी जा रही थी और उन्होंने मुस्लिम और ईसाई धर्म के बारे में घृणा से भरी बातें लगातार अशिता को कहीं. अशिता का कहना है कि इस केंद्र के लोगों की राय में केवल हिंदू धर्म अच्छा है और बाकी सब कुछ समाज के लिए हानिकारक है.

यह आरोप भी लगाए गए कि केंद्र में छह महीने में 50 से अधिक लड़कियों को फंसाया गया है. अशिता केंद्र से भाग गई और बच गई. इन शिकायतों के बारे में उच्च न्यायालय ने पुलिस जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने लड़की और उसके दोस्त शुहाब के लिए पुलिस सुरक्षा का भी आदेश दिया है. माता-पिता से भी स्पष्टीकरण की मांग की गयी है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *