केन्द्र सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला,कहा- महामारी का रूप लिया बेरोजगारी नाम की बीमारी ने

केन्द्र सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला,कहा- महामारी का रूप लिया बेरोजगारी नाम की बीमारी ने

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में नौकरियां पैदा नहीं होना विकास के पहिए के रुकने की निशानी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ट‌्वीट करते हुए बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए देश में नौकरियां पैदा नहीं होना विकास के पहिए के रुकने की निशानी बताया है। बेराेजगारी की बीमारी ने महामारी का रूप ले चुकी है। निर्माण क्षेत्र में लगभग 35 लाख नौकरियां खत्म हो गई हैं। आईटी की बड़ी-बड़ी कम्पनियां लगभग 40 लाख नौकरियां खत्म करने वाली हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *