केन्द्र सरकार पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-तेल की कीमतों को कम करने के बजाय मुनाफा कमाने में जुटी

केन्द्र सरकार पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-तेल की कीमतों को कम करने के बजाय मुनाफा कमाने में जुटी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज केन्द्र सरकार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बाद भी भारत में कीमते नहीं गिरने को लकर हमला बोला है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कांफ्रेंस करके हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जिस हिसाब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही है, उस हिसाब से हमारे देश में पेट्रोल-डीजल-एलपीजी-सीएनजी की कीमतें कम नहीं की जा रही है। लेकिन, बीजेपी सरकार कीमतें कम करने के बजाय खुद मुनाफा कमाने में जुटी हुई और जनता को फायदा नहीं दे रही।

उन्होंने आगे बताया कि जून-जुलाई 2004 में कच्चे तेल का मूल्य $35 प्रति बैरल था, तब दिल्ली में डीजल ₹22.74 / लीटर; पेट्रोल का ₹35.71 / लीटर; LPG ₹281.60 प्रति सिलेंडर था। आज कच्चे तेल की इसी कीमत पर डीजल ₹62.81 / लीटर; ₹70.04 / लीटर और LPG ₹858 प्रति सिलेंडर बेचा जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹3, रोड सेस ₹1 बढ़ाया है। सरकार को इससे एक साल में ₹40,000 करोड़ का मुनाफा होगा। पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य नीलेश शाह का कहना है कि कच्चे तेल के मूल्य में कमी से सरकार को ₹3.4 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ है।उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ये सरकार जनता का ध्यान रखने और महंगाई कम करने के विषय में कुछ नहीं कर रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *