केन्द्र सरकार ने बनाया मेगा जॉब प्लान, ग्रेजुएशन करते ही मिल जाएगी नौकरी

[object Promise]

नई दिल्ली । बेरोजगारी की समस्या वर्तमान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। देश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी का मुद्दा सरकार के लिए चिंता का विषय बना सकता है। ऐसे में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए मोदी सरकार मेगा जॉब प्रोग्राम चलाने जा रही है.।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, श्रम मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय मिलकर एक विशेष कोर्स चलाने जा रही है जिसके तहत अंडर ग्रैजुएट युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी, फिर उन्हें रोजगार भी दिया जाएगा। जिसके तहत मोदी सरकार ने 2019 में एक मेगा अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी कर ली है।

मोदी सरकार के इस नए प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ह्यूमैनिटीज या गैर-तकनीकी कोर्सेज के स्टूडेंट को रोजगार के लिहाज से तैयार करना और जैसे ही वे ग्रैजुएट हों, उन्हें जॉब दिलाने में मदद करना है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेगा अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत डिग्री प्रोग्राम्स के फाइनल इयर के स्टूडेंट्स को चुनकर उन्हें 6 से 10 महीने तक की अप्रेंटिसशिप और संभावित नियोक्ताओं के यहां ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी।

जिस दौरान स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड भी मिलेंगे। पहले से मिली ट्रेनिंग की वजह से उन्हें उस फील्ड में नौकरी लेना आसान होगा. शैक्षणिक सत्र 2019-20 में ऐसे करीब 10 लाख युवाओं को इस प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग देने की तैयारी की जा रही है.। गौर हो कि नॉन-टेक्निकल कोर्सेज के छात्रों को रोजगार पाने में दिक्कत होती है, क्योंकि सिर्फ कुछ प्रतिशत छात्र ही पोस्ट-ग्रैजुएशन या आगे की पढ़ाई करते हैं। ऐसे में नॉन-टेक्निकल कोर्सेज के छात्रों की करियर काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें अप्रेंटिसशिप के जरिए जॉब-रेडी बनाने की योजना है।

इस प्रोग्राम के टारगेट पर 2019-20 अकैडमिक सेशन में 10 लाख स्टूडेंट होंगे। नैशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे, इस राशि का इस्तेमाल स्टाइपेंड-बेस्ड अप्रेंटिसशिप के लिए किया जाएगा। ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड का 25 प्रतिशत या 1500 रुपये तक सरकार वहन करेगी।

इसका फायदा होगा कि युवाओं को बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी और जिस फील्ड में वे नौकरी करेंगे, उस फील्ड की जानकारी उन्हें पहले से होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बहुत जल्द इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को शुरू किया जाएगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *