केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल गांधी देश से राफेल विमान पर झूठ फैलाने के लिए मांगे माफी

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले, राहुल गांधी देश से राफेल विमान पर झूठ फैलाने के लिए मांगे माफी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट का राफेल विमान सौदे पर आए फैसले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राफेल मामले में सच की जीत हुई है। राहुल गांधी ने देश में झूठ फैलाया इसके लिए उनको जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह बात केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कही।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोर्ट ने तो माफ़ी मांगने पर आपको छोड़ दिया, लेकिन क्या देश की जनता से आंख मिलाने के लिए माफ़ी मांगेंगे आप? कांग्रेस ने झूठ बोला, हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभियान चलाया, भारत की विदेशों में साख को घटाने की कोशिश की। इसलिए आज राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगने की जरुरत है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आज मानहानि मामले पर माफी मांगने पर आपको छोड़ा है।

केन्द्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि आज देश ये जानना चाहता है कि वो कौन सी ताकतें थी जो राहुल गांधी के पीछे खड़ी थी। हम इतना ही कह सकते हैं कि यह अभियान पूरी तरह संशय से घिरा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *