केजरीवाल पर अमित शाह ने बोला हमला, दिल्ली की जनता को छला झूठे वादें करके, वादें पूरे हो गए क्या

[object Promise]

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 5 साल पहले आपने दिल्ली में केजरीवाल जी को मौका दिया था और उन्होंने कुछ वादे किए थे। अब केजरीवाल जी को वादे याद नहीं है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जनता हिसाब मांगती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने भी जनता को अपना हिसाब दिया था। केजरीवाल जी ने कहा था कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए हम जन लोकपाल लाएंगे। अन्ना के नाम पर मुख्यमंत्री बनने वाले केजरीवाल ने जन लोकपाल के नाम पर दिल्ली की जनता से ठगी की है। यह बात गृहमंत्री अमित शाह ने आज नागलोई जाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।

शाह ने आगे कहा कि केजरीवाल जी आपने 5 हजार DTC की बसें लाने का वादा किया था। 300 ला कर थक गए। रोजगार देंगे, अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करेंगे आपने वादा किया था, लेकिन सारे अस्थाई कर्मचारी इधर-उधर घूम रहे हैं एक भी स्थाई नहीं हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *