केंद्र ने आज बुलाई एनपीआर पर राज्यों की बैठक, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

[object Promise]

नई दिल्ली। गृहमंत्रालय ने आज एनपीआर को लेकर राज्यों की बैठक बुलाई है। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होने की घोषणा कर चुकी है। वहीं केरल के जनरल एडमिन डिपार्टमेंट प्रिंसिपल सेक्रटरी केआर ज्योतिलाल ने बताया कि केरल गृहमंत्रालय द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेगा। आपको बताते जाए कि इस बैठक में जनगणना, एनपीआर को लेकर बातचीत की जाएगी और सुझाव लिए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, मुख्य सचिव व जनगणना निदेशक भी हिस्सा लेंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में जनगणना व एनपीआर के तहत शुरू होने वाले मकान सूचीकरण के चरण पर विस्तृत चर्चा होगी। यह चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक चलेगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की ओर से एनपीआर आज बुलाई गई बैठक में भागीदारी से मना कर किया। राज्यपाल जगदीप धनखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र की लाइन पर नहीं चलने पर प्रदेश सरकार बर्खास्त करके दिखाएं। राज्य सरकार एनपीआर प्रक्रिया को प्रदेश में पिछले महीने ही रोक चुकी है। उन्होंने फिर दोहराया कि वे पश्चिम बंगाल में सीएए, एनपीआर और एनआरसी लागू नहीं होने देंगी।

इस पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उन्हें अपना सांविधानिक कर्तव्य समझना चाहिए। वे एक प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं, पूरे देश की नहीं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *