केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, जेएनयू में स्थापित हो संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना का सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री ने आगामी 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती के मद्देनजर इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भी लिखा है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले ने कहा, “जेएनयू के विद्यार्थियों ने कैंपस में डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग मुझसे मांग की थी, जिसके नाते मेरा सुझाव है कि स्वामी विवेकानंद की तरह डॉ. आंबेडकर की मूर्ति जेएनयू कैंपस में लगने से अच्छा संदेश जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि जेएनयू में देश के कोने-कोने के मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र पढ़ने आते हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत के आधुनिक निर्माताओं में हैं। उनके विचार व सिद्धांत भारतीय राजनीति और सामाजिक व्यवस्था के लिए हमेशा प्रासंगिक हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने आजीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। वह देश में ऐसी राजनीतिक व्यवस्था के पक्षधर थे, जिसमें सभी को समानता मिले और धर्म, जाति, रंग तथा लिंग आदि के आधार पर किसी के प्रति भेदभाव न किया जाए। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना भी इसी मकसद से हुई है। जिस तरह से विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित हो, उसी तरह से डॉ. आंबेडकर की भी मूर्ति लगनी जरूरी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *