केंद्रीय मंत्री ने कहा, हार्दिक को आरक्षण चाहिए तो मेरे या पीएम के पास आएं

केंद्रीय मंत्री ने कहा, हार्दिक को आरक्षण चाहिए तो मेरे या पीएम के पास आएं

 

 

गुजरात चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. हार्दिक के समर्थन पर जमकर सियासत हो रही है. बीजेपी के कई बड़े नेता दावा कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स के मुताबिक 50 फिसदी से ज्यादा आरक्षण मुमकीन नहीं है.

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितीन पटेल ने तो आरक्षण के मुद्दे पर हार्दिक को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से मुर्ख तक कह दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में पाटीदारों को आरक्षण देना मुमकीन है? और क्या केंद्र में विपक्ष में बैठी कांग्रेस ऐसा कर पाएगी? इन्हीं सवालों के बीच एनडीए सरकार के एक मंत्री ने हार्दिक को आरक्षण देने का दावा किया है.

आरक्षण चाहिए तो मेरे पास आएं हार्दिक
एनडीए सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने न्युज 18 इंडिया से बातचित में कहा कि पाटीदारों को आरक्षण मिले ये मेरी मांग है जो मैं बरसों से उठा रहा हूं. मैं हार्दिक को कहना चाहता हूं कि कांग्रेस को समर्थन करने से पाटीदारों को आरक्षण नहीं मिलेगा. आरक्षण के लिए हार्दिक को प्रधानमंत्री और मेरे पास आना होगा. हमसे बातचित करना पड़ेगा. हम संसद में आरक्षण का प्रस्ताव लाएंगें.आठवले के मुताबिक, कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर हार्दिक ने साफ कर दिया है कि उसे आरक्षण से कोई लेना देना नहीं है. आरक्षण चाहिए तो हार्दिक अपनी भुमिका बदलें. संसद में मैं उनके लिए लडुंगा. आठवले ने भरोसा दिलाया कि वह 75 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में हैं. SC,ST,NT,OBC के 50 पर्सेंट के बाद बचे हुए 25 पर्सेंट अतिरिक्त आरक्षण समाज के उस तबके को देना चाहिए जो सामाजिक और आर्थिक तौर पर कमज़ोर हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *