कुशीनगर : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का जारी हुआ रिजल्ट,18 अक्टूबर को पडरौना के युएनपीजी कालेज में मिलेगा प्रमाण पत्र-राजकुमार सिंह

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : कांग्रेस पार्टी की ओर से  पिछले 13-14 सितंबर को कराए गए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का रिजल्ट आ गया है.इस सिलसिले में मीडिया को जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गत दिनों आयोजित हुए राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दुसरे वर्ष भी 18 अक्टूबर को परीक्षा में 1 से 100 रैंक वाले  परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा|

जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को लैपटॉप व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र को टैबलेट और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र को मोबाइल फोन देकर पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही अन्य 97 सफल परीक्षार्थियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाण पत्र के रूप में दिए जाएंगे।श्री सिंह ने बताया कि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम उदित नारायण पीजी कालेज के लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 बजे से होगा। उन्होंने समस्त उत्तरीण अभ्यर्थियों से समय से पहुचने के लिए अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *