[object Promise]
गोल्डेन कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के द्वारा पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित स्टेट बैंक के पीछे 15 दिवसीय ग्राम उद्योग व हस्तशिल्प मेला का उद्घाटन मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया किया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम उद्योग व हस्तशिल्प अपने देश की घरेलू कुटीर उद्योग है.इससे लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है.ग्रामोद्योग पूर्णत स्वदेशी है.प्रदर्शनी में सहारनपुर का फर्नीचर प्रतापगढ़ का अचार समेत पूजन सामग्री कश्मीर के से आए कपड़े से लेकर वस्त्र आदि स्टाल लगे हैं।
आयोजक संतोष पटेल में सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर दीपक,इकरार अहमद, विश्वनाथ मौर्य,रिंकू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply