कुशीनगर में स्वॉट टीम व कुबेरस्थान थाने की पुलिस के प्रयास से पेट्रोलपंप के निकट शराब लदे ट्रक को पकड़ा,दो गिरफ्तार,94 पेटी शराब बरामद

कुशीनगर में स्वॉट टीम व कुबेरस्थान थाने की पुलिस के प्रयास से पेट्रोलपंप के निकट शराब लदे ट्रक को पकड़ा,दो गिरफ्तार,94 पेटी शराब बरामद
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : स्वॉट टीम एवं कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने संयुक्त प्रयास में सेमरा हर्दो स्थित पेट्रोलपंप के निकट शराब लदे ट्रक को पकड़कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ट्रक से 94 पेटी शराब बरामद की गई। शराब जब्त करने के साथ ही पकड़े गए दोनों शख्स पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
शनिवार की सुबह लगभग पौने सात बजे संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक से 94 पेटी शराब मिली। दो तस्कर पकड़े गए। ट्रक पर हरियाणा निर्मित शराब लदी हुई थी। इससे पहले पूछताछ में दोनों ने बताया कि ट्रक में लदे कबाड़ में शराब छिपाकर रखी गई है। उसे बिहार लेकर जा रहे थे। पकड़े गए व्यक्तियों में एक का नाम सुरेंद्र कुमार है। वह जगसी थाना बड़ौदा जिला सोनीपत का निवासी है। दूसरा पंकज है, जो हरियाणा के जिंद जिले का निवासी है।
इन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम में स्वॉट टीम प्रभारी आनंद गुप्ता, कुबेरस्थान थाने के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी, एसआई वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्ना कनौजिया, कांस्टेबल रामनिवास यादव, रामस्वरूप यादव, मदन प्रताप यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुबारक खान, रणजीत यादव आदि शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *