कुशीनगर में सेंट थ्रेसस स्कूल में क्रिसमस पर छात्रों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर,क्रिसमस डे उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिसमें बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजा कर और केक काटकर प्रभु ईसा मसीह को याद कर खुशियां मनाई। नगर से सटे परसौनी कला स्थित चर्च में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यहां पहुंचे अभिभावकों ने भी आयोजन का आनंद उठाया।
अनाथ आश्रम से जुड़ी नारी वासु माता सिरिन ने कहा कि हमें ईसा मसीह के जीवन से हमें सीख लेकर अपने जीवन में चरितार्थ की जानी चाहिए। परमात्मा आपकी मदद करेगा,वही सेंटा क्लाज के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने हमें गरीबों की मदद के लिए हर क्षण तैयार रहना चाहिए। मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परसौनीकला स्थित चर्च में छात्रों की प्रस्तुतियों को सराहा और उज्जवल भविष्य की कामना किया। उधर पडरौना शहर से होकर जाने देवरिया पांडे गांव जाने वाले मार्ग स्थित सेंट थ्रेसस स्कूल में क्रिसमस डे के अवसर पर खुशियां मनाई।

विद्यालय पर पैरेंट इंडियन सेसन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य फादर सोनी के, अलावे वाइस प्रिंसिपल फादर सीजो सहित अन्य ने कहा कि यह पर्व हमें मानवता का संदेश देता है। छात्रों ने सेंटा क्लाज बन उपहार बांटा। इस दौरान हनुमान इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड से जुड़े छात्र-छात्राओं ने भी प्रभु यीशु के नाम पर केक काटकर खुशियां मनाई जबकि रियल पैराडाइज में भी संता क्लॉज बनकर प्रभु की याद में विभिन्न कार्यक्रम किए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *