कुशीनगर में विभिन्न मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

[object Promise]

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा के अगुवाई में डीएम को सौंपा गया ज्ञापन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल नई शिक्षा नीति व मिट्टी के तेल को जिले में बहाल करने की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को डीएम ने आश्वासन दिया कि शासन से आदेश मिलने पर ही मांग पूरी की जाएगी। जबकि जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी गई अगर उनकी मांग जल्द पूरा नहीं की गई तो वे आंदोलन करने पर बाध्य होंगे.जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी से जुड़े कार्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *