[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव के समीप सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित मल्लूडीह फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। किसान मैनपुर कोट मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान उसकी बेटी और दामाद ने किया।
जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सरैया महंथ पट्टी निवासी दूधनाथ कुशवाहा (58) सुबह घर से बाइक से मैनपुर कोट देवी स्थान दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर घर लौटते समय मल्लूडीह फ्लाईओवर के बीच में पहुंचे थे कि इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया और वहां से फरार हो गया।
Leave a Reply