[object Promise]
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहा बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा कटाई भरपूर्वा के टोला बेलवानिया के मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए अपने घर निकली दो बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कटाई भरपुरवा के बेलवनिया टोले की आधा दर्जन बच्चियां एक साथ शनिवार को सुबह तकरीबन साढे नौ बजे अपने घर से चारा काटने के लिए निकली थी। नदी समीप चारा काटने के दौरान ही सभी लड़कियां नदी मे गिर गयी और डूबने लगी। शोर-शराबा सुन अगल-बगल खेतो मे काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचकर डुब रहे चार लडकियो को किसी तरह से बचा लिया लेकिन बारह वर्षीय ललिता व चौदह वर्षीय सुधा पुत्री परमा मुसहर को डूबने से कोई नही बचा पाया जिसके वजह से दोनो बहनो की मौत हो गयी। काफी जद्दोजहद के बाद उन दो बच्चियों का शव बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि पूर्व में 1 वर्ष पहले पयमा मुसहर के परिवार में शॉर्ट सर्किट से एक व्यक्ति की मौत हुई थी जिसके शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम होने के बाद किसी भी तरह का सरकारी लाभ इस पीड़ित परिवार को नहीं मिला था। इसके अलावा इस परिवार मे 2 माह पूर्व बरसात के दिनों में एक भैंस की शॉर्ट सर्किट से मौत हो गयी थी जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद भी इस परिवार को कोई सरकारी सहायता नही मुहैया कराया गया था जिसको लेकर पीड़ित परिवार में काफी नाराजगी है। यही वजह है कि नदी मे डूबने से हुई दोनो बेटियों की मौत के बाद यह परिवार बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहा था। इस दौरान घटनास्थल पर एसडीएम खड्डा अरबिन्द कुमार व जटहा बाजार थाना अध्यक्ष संजय कुमार व काफी संख्या में पुलिस बल के अलावा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
और गांव वालों कि मदद से बच गए चार बच्चे
डूबे हुए सभी बच्चे में चिंता पुत्री बीरबल मूसहर 10 वर्ष,सोना पुत्री दिनेश कुशवाहा 13 वर्ष,सीमा पुत्री परमेश्वर 12 वर्ष,गुड्डू पुत्र परमेश्वर 10 वर्ष इन चार बच्चों को नदी में डूबने से गांव के ही कुछ लोगों ने आनन-फानन में बचा लिया।लेकिन वही ललिता पुत्री परमा मुसहर 12 वर्ष और सुधा पुत्री परमा मुसहर 14 वर्ष को बचाने में नाकामयाब रहे।
Leave a Reply