[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी कि एक बैठक पार्टी के पुर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा अध्यक्षता में पडरौना शहर के बेलवा चुंगी पर संपन्न हुई। इस बैठक में आज होने वाले किसान बिल के पक्ष में किसान जागरण सम्मेलन को लेकर पुर्व जिला उपाध्यक्ष श्री कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक में पिछले महीने के सर्व सहमति से केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया व इस बिल के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि इस कृषि बिल का विरोध करने वाली राष्ट्र विरोधी शक्तियां किसानों के नाम पर देश में अराजकता फैलाने का बहुत बड़ा षड्यंत्र रच रही हैं। उन्हें किसानों के हितों की कोई चिंता नहीं है।
अगर किसानों के हितों की चिंता होती तो वह केंद्र सरकार को बिल के संशोधन के लिए सुझाव देते वह तो सिर्फ एक ही बात पर अड़े हुए हैं कि बिल स्थगित करो। उन्होंने कहा की बिल स्थगित करने से किसानों के हितों की रक्षा नहीं होगी। जबकि केंद्र सरकार खुले मन से किसानों के हित में संशोधन करने के लिए तैयार है जो भी किसानों के हित में सुझाव उचित होंगे उन पर विचार करने के लिए भी तैयार है। श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर गांव गांव में घर घर जाकर के कृषि बिल के बारे किसानों को जागरूक करने का अभियान और तेज करेगा।
इस दौरान बैठक में शंकर शरण दुबे,डॉक्टर कयूम अंसारी,शैलेश पांडे,जितेंद्र मिश्र,अरविंद कुशवाहा, मोहम्मद आलम,सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply