कुशीनगर में भाजपा के महेश रौनियार पिपरा मंडल अध्यक्ष निर्विरोध घोषित

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी के संगठन के पिपरा मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तीन उम्मीदवारों ने अपनी अपनी दावेदारी ठोंकी। जिसमे निर्विरोध महेश रौनियार चुने गए। सोमवार को विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के बलकुडिया इंटर कालेज मे मंडल चुनाव हेतु चुनाव प्रक्रिया गहमागहमी के बीच शूरु हुआ। जिसमे प्रत्याशी महेश रौनियार, प्रेमशंकर सिंह व सतीस राय ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया।

जिसमे महाराजगंज के मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश जायसवाल व कुशीनगर सह चुनाव अधिकारी धन्नजय तिवारी द्वारा पर्चा की जांच की गई जिसमे महेश रौनियार का पर्चा बैध पाया गया और सतीसचन्द्र राय व प्रेमशंकर सिंह का पर्चा आधार कार्ड के मुताबिक 50 से अधिक उम्र के कारण अबैध मिला।इस दौरान सर्व सम्मति से महेश रौनियार को पिपरा मंडल अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व हियुवा नेता राजन जायसवाल, गोरखनाथ मिश्र,चंचल राय,दिवेश मिश्र,प्रमोद राय,राजेश शर्मा, नित्यानंद पांडेय आदि ने अध्यक्ष को बधाई दिया।

मौके पर पर नित्यानंद ,अतुल,राजन,नितेश, मारकन्डे, वरुण,दुर्ग्रेश,मनोज,गोविंद, सुरेश, रविन्द्र,सुकई,कन्हैया, धर्मेंद्र,योगेंद्र,दुर्गा आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *