[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : भाजपा सरकार अपने विकास के वायदों को एक के बाद एक पूरा कर रही है। यही कारण है कि विरोधी दल सहम उठे है। क्योंकि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार एक समान विकास कार्यो पर ध्यान दे रही है जिसके कारण इन दलों का जनाधार खिसकता जा रहा है और यह राजनैतिक दल सिर्फ विरोध के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उक्त बातें सोमवार को नगर से सटे खिरकिया स्थान में झरही नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण के शिलान्यास करने के बाद काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सभा में कही। उन्होंने कहा कि अपने तीन दिन के दौरे में उन्होंने दर्जन भर सड़कों का लोकार्पण किया है और उनकी मंशा है कि कुशीनगर जनपद में आमजन को हर तरह की सुविधाएं मिले। हाल ही सीएम योगी ने मेडिकल कालेज निर्माण के धन भी अवमुक्त कर दिया है।
शीघ्र ही उसके निर्माण का भी काम चालू हो जायेगा। विरोधी दल किसान बिल के नाम पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे है। सांसद विजय दूबे ने कहा कि पीएम व सीएम की अगुवायी में जिले का तेजी से विकास हो रहा है। इसके पूर्व काबीना मंत्री व सांसद ने संयुक्त रूप से पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, अवधेश प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, किशोर यादव, सदाशिव मणि त्रिपाठी, नरेन्द्र तिवारी, अजय गुप्ता, सज्जन गुप्ता, राजन जायसवाल, गौरव तिवारी, चमन यादव, ओमप्रकाश वर्मा, धनन्जय तिवारी, रामानुज मिश्र, मोहन चौहान, मिडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश उर्फ चिंटू शुक्ल, नीरज तिवारी, मनोज मौर्या, आलोक चौबे, बृजेश शर्मा, विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव, आशुतोष उर्फ सोनू दूबे, राजन श्रीवास्तव, दीपक सिंह, दीपक जायसवाल, अरमान खान, किशन जायसवाल, बासु पाठक, प्रिंस श्रीवास्तव, आशुतोष दिक्षित, बंधूलाल, विकास दिक्षित, विवेक तिवारी, मुकेश पाण्डेय, सच्चिदानन्द गुप्ता, ईशहाक अंसारी आदि मौजूद रहे ।
इसी क्रम में पडरौना कसया मार्ग पर स्थित छावनी के समीप नवनिर्मित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया ।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर ए के मल्ल के अलावा डॉ अजय कुमार सिंह , डॉ मिनहाज , डॉक्टर रंजीत सिंह , डॉ आर एस ठाकुर , डॉ अजय कुमार मौर्य, डॉ मानवेंद्र कुमार सिंह , डॉ सिकंदर , डॉ अनश , डॉक्टर रोमियो कुमार यादव , अभिषेक सिंह , आशुतोष सिंह ऋषि , रितेश सिंह , रामबालक दास त्यागी , श्री राम जी , राजेश जायसवाल उस राजू भैया , अरमान खान , रामेश्वर कुशवाहा , शाहिद लारी , सलाउद्दीन हिंदल , तौहीद आलम , सैफ लारी, जिला वार्ड संख्या 62 से पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply