उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । शनिवार को जिले के विशुनपुरा विकास खण्ड के सोनवल आस्था इण्टरमीडिएट कालेज में पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन के बैनर तले “स्कूल खोले सरकार” के स्लोगन के साथ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की ।
इस दौरान एसोसिएश जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने प्रथम हस्ताक्षर कर अभियान को सुरु किया।”स्कूल खोले सरकार”के स्लोगन के साथ शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्त्व सरस्वती देवी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक व ब्लॉक अध्यक्ष कामेश श्रीवास्तव व केन्द्र स्थलीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक श्रीवास्तव ने किया।
इस हस्ताक्षर अभियान में इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार ने जहाँ अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति रहती है. जैसे सिनेमाहाल,काम्प्लेक्सों व बाजारों को खोले जाने की छूट तो दे दी है.जबकि बच्चों को शिक्षा व ज्ञान प्राप्त होने वाले विद्यालयों को अभी तक बन्द रखा गया है.उन्होंने कहा कि विद्यालयों में भी सरकार के दिशा निर्देशों का पालन कराया जा सकता हैसोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग कर विद्यालयों को खोल जा सकता है.लेकिन सरकार की नजर केवल लघु माध्यमिक विद्यालयों पर ही बन्द रखे जाने की है.उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की मुख्य आधारशिला लघु विद्यालय ही होते हैं। कामेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे अध्यापकों,कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति विद्यालयों के बन्द होने से काफी बदहाल सी हो गयी है ।
जिससे भूखमरी के शिकार हो रहे हैं। विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि एक तरफ जहाँ सरकार द्वारा” पढ़ेगा इण्डिया तो बढ़ेगा इण्डिया” जैसे नारों को चरितार्थ करने का नित्यप्रतिदिन प्रयास कर रही है.वहीं दूसरी तरफ कोरोना की घटती संख्या होने के बावजूद क्या सिर्फ स्कूलों को ही बन्द कर देने से सरकार कोरोना की जंग जीत लेगी ? हस्ताक्षर अभियान के क्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या उन कान्वेंट स्कूलों की है.जहाँ छात्रों की संख्या व शुल्क के आधार पर विभिन्न बैंकों से लोन लेकर स्कूलों के लिये वाहन खरीदे गये हैं. जिनके वाहनों को या तो वापस लिये जा रहे हैं.या फिर उन वाहन स्वामियों से व्याज सहित किश्तों की जबरजस्ती अदायगी करने का दबाव बनाया जा रहा है.जबकि पिछले 10 महीनों से स्कूलों को सरकार के निदेशों पर बन्द रखा गया है ।
एसोसिएशन ने अपने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों से उत्तरप्रदेश सरकार से बन्द किये गये निजी लघु माध्यमिक विद्यालयों को अगली सत्र की तैयारी के लिये अपने दिशा निर्देशों के तहत खोले जाने की अपील की। इस अवसर पर महासचिव अमित शर्मा,जिला प्रवक्ता राजू यादव,ब्लॉक उपाध्यक्ष दशरथ यादव,ब्लॉक सचिव बक्सीश अंसारी,प्रवन्धक रमेश यादव,प्रवन्धक अजय गुप्ता,प्रवन्धक चंदन चौरसिया,प्रवन्धक बलवंत यादव,प्रवन्धक ,विपिन गुप्ता,प्रवन्धक नियाज अंसारी,प्रवन्धक बलिराज यादव,प्रबन्धक सब्बू खान,प्रवन्धक छोटेलाल कुशवाहा, प्रवन्धक पंकज कुशवाहा,प्रवन्धक चन्दन गुप्ता समेत समस्त अध्यापक मौजुद रहे।
Leave a Reply