कुशीनगर में पूजे गए भगवान शिल्पी, पडरौना नहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान विश्वकर्मा की रही जय जयकार

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर: शिल्प के देवता विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को जगह-जगह हुई। पडरौना नगर समेत जनपद भर में यंत्र व कलपूर्जों की दुकानों पर पूजन-अर्चन कर शीश नवाया गया तो जगह-जगह संकीर्तन में झूमते लोगों ने आरती भी उतारी। श्रद्धालुओं में मिठाई भी बांटी गई। पडरौना नगर के चीनी मिल, राइस मिल के अलावा नगर के विभिन्न मोहल्लों में यंत्र की दुकानें बेहतरीन ढंग से सजाई गई थी। कारोबारी सुबह से पूजन-हवन में जुटे रहे। भगवान शिल्पी के चित्र के आगे शीश नवाते श्रद्धालु अपने कारोबार को बढ़ावा के लिए मनोयोग से मिन्नते भी मांगी।

रामकोला रोड,सुभाष चौक, छावनी, जटहां रोड,साहबगंज, बावली चौक आदि क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। रामकोला उपनगर मे शनिवार को विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। त्रिवेणी चीनी मिल मे सुबह से ही विश्वकर्मा भगवान का पूजा शुरु हो गया था इसमे कर्मचारी और श्रद्धालु मनोयोग से जुटे रहे। यहां पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शहर से सटे सिधुवा बाजार में रहे कुशवाहा इंजीनियरिंग वर्क प्रोपराइटर राजदेव कुशवाहा मौजूद रहे.जबकि पडरौना शहर के पेट्रोल पंप पर भी पूजन अर्चन हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *