[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले में शिक्षक की गोली मारकर हत्या के बाद हत्यारोपी के भीड़ की हिंसा के शिकार हो जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने यूपी सरकार और डीजीपी को नोटिस भेजा है। एनएचआरसी ने पूछा है कि पुलिस बल की मौजूदगी में भीड़ ने कानून हाथ में लेकर ऐसी क्रूरतापूर्ण हरकत कैसे कर दी।
आयोग ने कहा कि ‘पीड़ित पर जब डंडों और पत्थरों से बर्बरतापूर्वक हमला किया गया तब पूरी तरह से तैयार पुलिस टीम वहां मौजूद थी।’ आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी किया है। चार हफ्ते के अंदर इसका जवाब देना है।
ये हुई थी घटना
कुशीनगर के तरयासुजान थाने के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार को शिक्षक सुधीर कुमार सिंह की हत्या गोरखपुर के नंदानगर के रहने वाले आर्यमन नाम के एक लड़के ने कर दी थी। आर्यमन ने शिक्षक को अपने पिता की गन से गोली मारी। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ को देखकर छत पर चढ़ गया। आर्यमन ने ग्रामीणों में दहशत पैदा करने के लिए छत से भी फायरिंग की। आरोप है कि इस घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस काफी देर से पहुंची। पुलिस ने आर्यमन को पकड़ लिया था लेकिन गुस्साई भीड़ से उसे बचा नहीं पाई। भीड़ ने कस्टडी से खींचकर आर्यमन को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
Leave a Reply