कुशीनगर में पिकअप से कुचलने से हुई मौत के मामले में घायल दोस्तों पर हत्या किए जाने को लेकर कुबेरस्थान पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

[object Promise]

कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइया टोला कटहरी में एक सप्ताह पहले रात एक बजे सड़क पर टहल रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार पिकअप द्वारा कुचल दिया था। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस सिलसिले में मृतक के घर वालों ने सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर मृतक दिनेश को गांव के ही साथी पर घर से बुलाकर ले जाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए,पुलिस पर मृतक के साथी हत्यारों को बचाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंप कर कुबेरनाथ एसओ खिलाफ प्रदर्शन किया । इस दौरान मृतक के घर वालों के साथ गांव के काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *