कुशीनगर में पडरौना शहर के बेलवा चुंगी चौराहे पर लगी जाम में फंसे वाहनों को पास देने में जुट गए पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह

[object Promise]

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : पडरौना शहर के राज दरबार से अपने गाड़ी पर बैठकर निजी कार्य से निकले पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जब ट्रैफिक जाम में फंस गए तो खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद भी श्री सिंह ने अपने वाहन से उतर कर जाम में फंसी गाड़ियों को पास देने के लिए प्रयास करने में जुट गए ।

हालांकि श्री सिंह का इस तरह का कार्य देख शहर के लोगों ने अजमस की स्थिति में बन गई थी कुंवर साहब क्या कर रहे हैं ? कांग्रेस के इतने बड़े नेता होने के बावजूद भी पडरौना बाईपास बेलवा चुंगी रोड पर लगे जाम के बीच उन्होंने ना सिर्फ अपने वाहन को लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की.जबकि अपने वाहन से उतर कर अपने वाहन के साथ अन्य गाड़ियों को भी पास देने में जुट गए थे,कुंवर साहब का यह नजारा देख लोग उनके प्रति ट्रैफिक पुलिस बनकर ड्यूटी निभाने वाले बेहतरीन नेता के रूप में महसूस कर रहे थे,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के इस कार्य की फेसबुक पर हुए फोटो वायरल को लेकर आम लोगों में एक सराहनीय कार्य करने का चर्चा का विषय भी बना हुआ है,जो अपने आप में एक काबिले तारीफ नजर आ रही है.ऐसे में अन्य नेताओं को भी इस कांग्रेसी नेता से सबक लेना चाहिए.अहम बात यह है कि बड़े से बड़े और कई अन्य नेता भी इस तरह के जाम में फंस जाते हैं ।

लेकिन इस तरह का एक मामला पूर्व मंत्री श्री सिंह के साथ भी कुशीनगर जनपद में सामने आ चुकी है.हालांकि उस दौरान एक विद्यालय में आयोजित रही छात्रसंघ उद्घाटन समारोह शामिल होने के बाद पडरौना की तरफ लौट रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ट्रैफिक जाम में फंस गए थे.वहां भी ट्रैफिक ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को पास कराने में खुद पूर्व मंत्री खड़े हुए थे.यहां पडरौना शहर के बेलवा चुंगी पर लगी जाम में शुक्रवार को भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह ने इस तरह का कार्य कर एक नया मिसाल पेश की है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *