कुशीनगर में दो युवकों के बीच गहरी दोस्ती में न जाने किस अज्ञात व्यक्ति की लग गई नजर,दर्दनाक मौत

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा पडरौना,कुशीनगर : कसया ओवरब्रिज के पूरब दक्षिणी सर्विस लेन पर सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। खून से लतपथ घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[object Promise]
विपिन सिंह (25) पुत्र गोरख सिंह व शैलेंद्र सिंह (23) पुत्र तहसीलदार सिंह वार्ड नम्बर 16 केशवनगर (गोपालगढ़) के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों मिलकर गोपालगढ़ तिराहे पर रेस्टोरेंट चलाते थे।  विपिन दो भाई में छोटा था। शैलेन्द्र भी अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों सोमवार की देर देर रात गोपालगढ़ से कसया की तरफ फोरलेन के दक्षिण सर्विस लेन पकड़कर बाईक से जा रहे थे कि धुरिया मोड़ के सामने से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। कुछ देर का लिए अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में कसया सीएचसी पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जब दोनों की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो मातम पसर गया। दोनों के घर के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। विपिन की शादी अप्रैैल में तय थी। इस संदर्भ में एसएचओ ने बताया कि दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *