रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर : गुरुवार को डायल 112 को बाइक व पैसा छीनने के शिकायत पर मौके पर गई पुलिस द्वारा बाइक बरामद कर थाने लाने के दौरान हिरासत में लिए गए युवक द्वारा पुलिस चौकी के भीतर पुलिस वालों से हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पडरौना क्षेत्र के खिरिया टोला निवासी पिंटू पुत्र समसुद्दीन द्वारा डायल 112 को फोन करके सूचना दी कि,परसौनी कला गांव टोला पांडेय पट्टी निवासी धर्मवीर ने मेरी बाइक के साथ पास में रखें पैसा छीन लिया है। इस सिलसिले में डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच बाइक के साथ धर्मवीर को लेकर थाने ला रही थी कि,पडरौना सुभाष चौक पुलिस चौकी पर पुलिस द्वारा इस मामले में पूछताछ करने के दौरान उक्त युवक पुलिस से नोकझोंक करने के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया था। इस दौरान मामले को आगे बढ़ता देख पुलिस ने उक्त युवक को थाने लाकर बैठा दिया। उधर युवक को थाने बैठाने की जाने की सूचना पर परसौनी कला गांव टोला पांडेय पट्टी के ग्रामीणों में महिला बच्चे व कुछ युवाओं ने पडरौना-तमकुही रोड को बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया।
रोड जाम करने कि सुचना पर कोतवाल पडरौना पवन कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच रोड जाम किए लोगों को खदेड़ कर जाम को खुलवाया । बताया जाता है कि बाइक व पैसा छीनने के मामले में थाने में बैठाए गए परसौनी कला गांव टोला पांडेय पट्टी निवासी धर्मवीर प्रसाद के घर के बच्चे व खिरिया टोला निवासी पिंटू पुत्र समसुदीन जमाल पुत्र बशीर के घरवाले से एक दिन पहले किसी मामले में हुए मारपीट को लेकर पिंटू से धर्मवीर ने परसौनी चौराहा पर आते देख बाइक को अपने कब्जे में लेकर घर पे रख लिया था ।
Leave a Reply