[object Promise]
कुशीनगर : कोतवाली पडरौना क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर के कटनवार टोला के पास बीते दिनों एक महिला का शव मिला था। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी। वह महिला मित्र के खरीदे गए टेंपो को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर रात में बुलाकर बाइक से उसे ले गया और गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.इस सिलसिले में फरार चल रहे पच्चीस का इनामी अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ गया।
बता दें कि जंगल बनवीरपुर के कटनवार टोला में एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बीते दिनों गन्ने के खेत में मिली थी। काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त कलावती उर्फ पूजा पुत्री हरिलाल निषाद निवासी बांसगांव टोला तिलगवां थाना विशुनपुरा के रूप में हुई थी। हालांकि इस घटना के मामले में गत दिनों खुलासा करते हुए एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया था कि पूजा की शादी कसया थाना क्षेत्र के गुरमियां निवासी सुभाष निषाद से 14 वर्ष पूर्व हुई थी।
पति से संबंध विच्छेद होने पर पूजा अपने मौसी गुलाइची निवासी सोहनपुर थाना कोतवाली पडरौना के संपर्क में थी। वह बड़ी नहर के पास सुनीता चौधरी के यहां रहती थी। इस बीच पूजा का संबंध कटनवार निवासी रामध्यान से हो गया था। पूजा ने अपने मौसी के बेटे रमेश साहनी को एक टेंपो खरीदकर चलाने के लिए दिया। इस बात को लेकर रामध्यान पूजा से बहुत नाराज था।
रामध्यान कई बार टेंपो अपने नाम से कराने के लिए कहा लेकिन पूजा मान नहीं रही थी। इस पर रामध्यान ने अपने मित्र जंगल बेलवा टोला देवकी नगर निवासी नियाज साह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
उधर बीते दिनों शाम को वह पूजा को सुनीता के घर से बाइक पर बैठाकर ले गया तथा कटनवार के पास उसकी गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने नियाज साह को गिरफ्तार कर लिया था.जबकि इस घटना में शामिल फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी की कोशिश जारी थी, कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र गांव विजयपुर निवासी राम ध्यान पुत्र श्यामदेव को जिले के स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले टीम में कोतवाल अनुज कुमार सिंह,सवाट टीम प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता,एसआई अमित शर्मा,राघवेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज खिरकिय बाजार नागेंद्र सिंह,सिधुवा प्रमोद कुमार,हेड कांस्टेबल मुबारक अली,कांस्टेबल विनोद यादव,कांस्टेबल अखिलेश यादव,रणजीत यादव,शिवानंद सिंह,राघवेंद्र, विनोद यादव,व कोतवाली पडरौना से कांस्टेबल हिमांशु सिंह समेत पंकज कुमार शामिल थे।
Leave a Reply