कुशीनगर में कोचिग से लौट रहीं दो छात्राओं से छेड़खानी

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर: नगर के बेलवा चुंगी चौराहे पर कोचिग से पढ़ाई कर घर जा रहीं दो छात्राओं से मनचलों द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्राओं की सूचना पर पहुंची पुलिस एक को पकड़ कोतवाली ले गई, जबकि दूसरा भाग निकला।
मनचले के पकड़े जाने की खबर पर परिजन व मोहल्ले के कुछ लोग पैरवी में कोतवाली पहुंच गए,और शोर-शराबा करने लगे। जिससे गहमागहमी की स्थिति कायम हो गई। पैरवी में पहुंचे लोगों को पुलिस ने कोतवाली से खदेड़ कर स्थिति को सामान्य बनाया। बताया जा रहा कि नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी दो छात्राएं सुबह लगभग 11.30 बजे कोचिग से पढ़ाई कर बेलवा चुंगी चौराहे के रास्ते पैदल घर जा रहीं थीं। इसी बीच पीछे से आए दो मनचले छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। परेशान छात्राओं ने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी।

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपितों में एक को पकड़ कोतवाली ले आई। परिजन व मोहल्ले के कुछ लोग उसकी पैरवी में कोतवाली पहुंच गए। बताया जा रहा कि समर्थन में गए लोग शोर-शराबा करने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर भगाया। जिसके बाद माहौल शांत हुआ। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत पर पहुंची पुलिस एक आरोपित को पकड़ थाने ले आई। मामले में तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *