कुशीनगर में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवार हुए तबाह,जेवरात कपडे सहित लाखों की क्षति

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा पडरौना,कुशीनगर। पडरौना तहसील क्षेत्र के गांव जंगल बनवीरपुर टोला सोनरपट्टी में मंगलवार को दिन में अचानक अज्ञात कारणों से हुई आगजनी की घटना से दो परिवारों के रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गयी।जिसमें नगद रुपये,जेवर,कपडा,बर्तन,आनाज,सा
ईकिल आदि समान जल कर राख हो गयी।ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.जबकि आग से अपना सब कुछ गवाँ चुके पीड़ित परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट कर गिर गया। घटना पर पहुचे भाजपा नेता राहुल कुशवाहा व पुर्व प्रधान  डॉक्टर महबूब आलम के आलावा समाज सेवी महेंद्र कुशवाहा ने लेखपाल सहित एसडीएम पडरौना से वार्ता कर अहेतुक सहायता सहित प्राकृतिक आपदा आवास दिलवाने की मांग की।
[object Promise]
यहां बता दें कि पडरौना तहसील क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव टोला सोनर पट्टी में मंगलवार को दोपहर बाद सोममारी खरवार व बंसी चौधरी की रिहायसी झोपडी में अचानक आग की लपटे निकलने लगी।पडोसियों के चिल्लाने की आवाज पर घरवालों ने अपनी जान बचायी। जब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था। पीड़ित सोमारी खरवार ने बताया कि मेरे घर के भीतर बक्सा पेटी में रखे गए कपडा़,जेवर,40 हजार  लगभग नगद रुपये व आनाज भी जलकर खाक हो गया।वही बंसी चौधरी ने बताया कि झोपडी में रखी सभी समान जल कर राख हो गयी है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गांव के समाजसेवी सन्तोष गुप्ता उर्फ साधु बाबा ने पीड़ित परिवारों के लिए भोजन समेत रहने के लिए सामग्री दिया हैं,समाजसेवी संतोष कुशवाहा ने दोनों पीड़ित परिवार को नगद रुपए देकर मदद की है। समाचार लिखे जाने तक गांव के कोटेदार ओमप्रकाश कुशवाहा ने खाने के लिए पीड़ित परिवार में राशन मुहैया करा दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *