कानपुर, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 100 सेंटर यानी सेशन साइट तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। देर रात तक 73 सेंटरों की सूची फाइनल कर दी गई। यह सेशन साइट जगह की उपलब्धता के हिसाब से बनाई जा रही हैं, ताकि कोरोना वैक्सीनेशन में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। इमसें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, उर्सला अस्पताल, डफरिन, केपीएम एवं कांशीराम ट्रामा सेंटर को बनाया गया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पांच अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। वहीं, निजी क्षेत्र में रामा मेडिकल कॉलेज, नारायणा मेडिकल कॉलेज एवं निजी अस्पताल और नर्सिंग होम को शामिल किया जा रहा है।
यहां बन रहे वैक्सीनेशन सेंटर
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में 10 सेंटर, उर्सला अस्पताल में चार सेंटर, डफरिन अस्पताल में दो सेंटर, कांशीराम चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर में दो सेंटर, बिरहाना रोड स्थित केपीएम हॉस्पिटल में एक सेंटर बनाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल, बिधनू, कल्याणपुर, बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर, ककवन, घातमपुर, भीतरगांव एवं पतारा में एक-एक सेंटर बनाया जाएगा।
निजी अस्पतालों में भी बनाए गए
मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज के पांच सेंटर, पनकी स्थित नारायणा मेडिकल कॉलेज में पांच सेंटर, न्यू लीलामनी हॉस्पिटल में तीन सेंटर, स्वरूप नगर स्थित मधुराज हॉस्पिटल में दो सेंटर, स्वरूप नगर स्थित आरके देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में दो सेंटर, लाजपत नगर स्थित कानपुर मेडिकल सेंटर में दो सेंटर, किदवई नगर स्थित मधुलोक हॉस्पिटल में दो सेंटर, जीटीबी हॉस्पिटल में एक सेंटर, एसपीएम हॉस्पिटल में एक सेंटर, साकेग नगर स्थित पीपीएम हॉस्पिटल में एक सेंटर।
यहां भी होंगे सेंटर
शहरी क्षेत्र की 11 प्लानिंग यूनिट में एक-एक सेंटर होगा। इसके अलावा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जागेश्वर अस्पताल में एक सेंटर, बीएन भल्ला अस्पताल में एक सेंटर, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में एक सेंटर, टीबी आइसोलेशन सेंटर किदवई नगर में एक सेंटर होगा।
मा अस्पतालों में भी सुविधा कर्मचारी राज्य बीमा के पांच अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए एक-एक सेंटर बनाया गया है। इमसें पांडुनगर, सर्वोदय नगर जच्चा-बच्चा अस्पताल, किदवई नगर बीमा अस्पताल एवं आजाद नगर चेस्ट अस्पताल है। जाजमऊ में ईएसआइसी का बीमा अस्पताल है।
- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए सेंटर बनाने की प्रक्रिया में अधिकारी जुटे हैं। देर रात तक 73 सेंटर की सूची फाइनल कर दी थी। बचे हुए 27 सेंटर की सूची सोमवार को फाइनल करेंगे। – डॉ. अनिल मिश्रा, सीएमओ
Leave a Reply