कानपुर : शादी से एक दिन पहले गायब हुआ युवक, शव मिलने पर फूट-फूटकर रोए परिजन

[object Promise]

कानपुर, रायपुरवा थाना क्षेत्र के शक्कर मिल खलुआ से रविवार शाम बरात उठने से पहले दूल्हा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। सोमवार सुबह उसका शव कैंट थाना क्षेत्र में नए गंगा पुल के नीचे पड़ा मिला। दूल्हे के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

[object Promise]
एसपी दफ्तर में अर्दली के पद पर तैनात काली प्रसाद का बड़ा बेटा 28 वर्षीय मुरारीलाल के बरात रविवार शाम काकादेव जानी थी। स्वजन ने बताया शाम को मुरारी लाल दाढ़ी बनवाने के लिए मोहल्ले की एक दुकान पर गया था इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।

रविवार को काकादेव आनी थी बरात

उन्नाव एसपी दफ्तर में अर्दली के पद पर तैनात काली प्रसाद का बड़ा बेटा 28 वर्षीय मुरारीलाल के बरात रविवार शाम काकादेव जानी थी। स्वजन ने बताया शाम को मुरारी लाल दाढ़ी बनवाने के लिए मोहल्ले की एक दुकान पर गया था इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार वाले रात भर उसकी तलाश करते रहे और कामयाबी न मिलने पर रायपुरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गई। सुबह छावनी थाना क्षेत्र में नए गंगा पुल के नीचे लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।

सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास के थानों से जानकारी करके राय पुरवा निवासी मुरारी के रूप में पहचान की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे और तुरंत मुरारी को उर्सला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुरारी के भाई चंदू व अन्य परिवारीजनों का आरोप है की मुरारी का अपहरण करके हत्या की गई। छावनी थाना प्रभारी आदेश चंद्र ने बताया कि युवक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं थे। पास ही उल्टी भी पड़ी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *