कानपुर, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की लापरवाही के चलते चौबेपुर के गांव पचोर में दो सगे भाइयों की जान चली गई। सोमवार देर शाम टूटा विद्युत तार जोड़ा नहीं गया और करंट की चपेट में आए दोनों भाइयों की तड़पकर मौत हो गई। सब स्टेशन पर सूचना दिए जाने के बावजूद तार नहीं जोड़ने और हादसा हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार की सुबह शव आक्रोशित ग्रामीणों ने मंधना में जीटी रोड जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस फोर्स और अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।\
पचोर गांव में रहने वाले लोगों के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे बिजली का तार टूट गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन में करके आपूर्ति बंद करने और तार जुड़वाने को कहा था। शाम होने की वजह से कोई तार जोड़ने नहीं आया और कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रहने वाले राम कुमार के भाई बबनू की बेटी का सोमवार को तिलक कार्यक्रम था। रामकुमार का बेटा अजय कुमार गौतम चचेरी बहन के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने रतनपुर गया था।
Leave a Reply