योगी पुलिस सुर्ख़ियों में रहने के लिए अजीबोगरीब कारनामें कर बैठती है कभी शराब पीते हुए वायरल हो जाती है तो कभी अपराधियों से रिश्वत लेते लेकिन अबकी बार तो हद हो गई,, कानपुर देहात की मंगलपुर थाना पुलिस ने 5 माह पूर्व जनपद से स्थानांतरित हुए डिप्टी एसपी को ही जांच अधिकारी बना डाला,, जबकि जनपद से स्थानांतरित डिप्टी एसपी राम कृष्ण मिश्रा अपने घर पर परिवार के साथ ख़ुशी से जीवन यापन कर रहे है वहीं एससी एक्ट, छेड़छाड़ और पास्को एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के मामले में जांच अधिकारी के रूप में नामित किया गया है
योगी सरकार की पुलिस न तो अपराधों को रोकने में सफलता प्राप्त कर पा रही है और न ही महिलाओं की सुरक्षा को बरक़रार रखने के लिए बनाये गए कानूनों को सख्ती से लागू करने में,, वहीं कानपुर देहात पुलिस अपने अनोखे कारनामों के चलते सुर्खियों में बानी हुई है नया मामला कानपुर देहात की मंगलपुर थाना पुलिस का है जहाँ पुलिस ने 5 माह पूर्व जनपद से स्थानांतरित हुए डिप्टी एसपी को ही जांच अधिकारी बना दिया आपको बता दे जनपद से स्थानांतरित डिप्टी एसपी राम कृष्ण मिश्रा को 5 महीने पहले ही स्थानांतरित किया जा चुका है वे अपनी गायों के साथ समय गुजार रहे है लेकिन कानपुर देहात पुलिस ने पूर्व डिप्टी एसपी राम कृष्ण मिश्रा को जाँच अधिकारी बना दिया वहीं एससी एक्ट, छेड़छाड़ और पास्को एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के मामले में जांच अधिकारी के रूप में नामित किया गया है वही 17 जनवरी को लिखे मुकदमे में भी जांच अधिकारी नामित किया गया वही वर्तमान की जांच अधिकारी आशा है जिनका नाम दस्तावेजों से गुम है वहीं मामला उजागर होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है अब देखने वाली बात ये होगी की पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने ही विभाग की भ्रष्ट पुलिस पर क्या कारवाही करती है?
Leave a Reply