कानपुर देहात : थम गई वंदेभारत की रफ्तार, झींझक में हादसा होने पर रोकी गई हाईस्पीड ट्रेन

[object Promise]

कानपुर, कानपुर देहात में मंगलवार को वंदेभारत एक्सप्रेस की रफ्तार थम गई और इस हाईस्पीड ट्रेन को तीन मिनट तक खड़े रहना पड़ा। दरअसल, झींझक रेलवे फाटक के पास डाउन ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत होने पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे ट्रैक से शव हटाए जाने के दौरान डाउन वंदेभारत एक्सप्रेस को होम सिग्नल के पास रोक दिया गया।

[object Promise]
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक स्टेशन के पास ओखा एक्सप्रेस की चपेट में आने युवक की मौत होने के कारण घटना के समय आई वंदेभारत एक्सप्रेस को आउटर पर रोक दिया गया यहां पर करीब तीन मिनट तक हाईस्पीड ट्रेन खड़ी रही।

मंगलवार सुबह ओखा से गोरखपुर जा रही डाउन की ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस झींझक रेलवे फाटक के पास पहुंची थी तभी उसकी चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। शव पटरी पर पड़ा होने के कारण पीछे से आई हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस को 11.02 बजे होम सिग्नल के पास रोक दिया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारी व जीआरपी पहुंची और जल्दी से शव को पटरियों से हटाया। इसके बाद करीब 11.05 मिनट पर वंदेभारत को रवाना किया जा सका।

झींझक स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा ने बताया कि डाउन लाइन पर शव होने के कारण तीन मिनट तक वंदेभारत एक्सप्रेस को रोका गया था। चौकी इंचार्ज जीआरपी झींझक राकेश कुमार पाल ने बताया कि कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं मिलने से युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हव मटमैला रंग का पैंट व स्वेटर और काली प्लास्टिक की चप्पल पहने था। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *