कानपुर: किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे सपा के दो विधायक गिरफ्तार, कई जगह हंगामा

[object Promise]

दरअसल दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था. नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में बुलाए गए ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले यहां के किसानों पर भी पुलिस की नजर थी. इसको लेकर मंगलवार को कानपुर के तकरीबन सभी सड़कों पर नाकाबंदी रही. जीटी रोड, हाईवे, एक्सप्रेस-वे पर पुलिस चौकस रही. ट्रैक्टर लेकर निकले किसानों को कानपुर सीमा से आगे नहीं बढ़ने दिया गया. पुलिस ने सपा के विधायक अमिताभ बाजपेई और इरफान सोलंकी के घर के बाहर सुबह से ही पहरा बिठा दिया था. सपा विधायक इसके बाद भी अपने समर्थकों के साथ बाहर निकले और अपना विरोध दर्ज कराया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *